औरैया, फरवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सुदिती ग्लोबल स्कूल में 'लिटिल चैंप्स सेलिब्रेशन' कार्यक्रम का भव्य और रंगारंग आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला जज देवेंद्र कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कल्पना वशिष्ठ व डॉ. देवेंद्र सिंह (कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएसए यूनिवर्सिटी कानपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापिका बेबी तोमर के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिवांगी, साधना, आराध्या चौबे, अदिति, अनन्या गुप्ता, सुदिती चतुर्वेदी, अथर्व दीक्षित, कुशाग्र तिवारी, इशानी मिश्रा, कृति अवस्थी, श्रुति च...