कौशाम्बी, फरवरी 16 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शक्तिपीठ कड़ा धाम में रविवार देर शाम भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां शीतला मंदिर के पीछे भव्य भक्ति कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और गणेश जी का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां बच्चों ने दी। मासूम बच्चों की भावपूर्ण अभिनय और भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अंत में भक्तजन भगवान शिव, माता पार्वती और मां शीतला का जयकारा लगाते हुए भक्तिभाव के साथ अपने-अपने घरों को लौटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...