नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नोएडा। नोएडा के सेक्टर-50 स्थित विंडसर ग्रीन सोसाइटी में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 4 और 5 अप्रैल को चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मशहूर फोटोग्राफर मनोज अरोड़ा ने किया। इस प्रदर्शनी में छोटे बच्चों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी बनाई पेंटिंग में रचनात्मकता और सोच का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला। प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा चर्चा माधव अरोड़ा द्वारा बनाई गई भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की पेंटिंग की हुई,जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभाशाली बच्चों में दिशांश शर्मा, रेयांश आहूजा, दिवित, दीत्या, कायशा, माधव, आयरा, अंबिका, सात्विक और प्रखर शामिल थे। यह पूरा आयोजन गुरु पूनम पांडे की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.