हापुड़, अप्रैल 11 -- विष्णु मेमोरियल ब्रिटिश किड्स प्ले स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी। शनिवार को सब-इंस्पेक्टर उत्तम राणा ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को आग से बचाव के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही सुरक्षा के प्रति जागरुकता विकसित करना और आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में शामिल हुए। कई विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं, जिनका जवाब मौके पर ही दिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों को व्यवहारिक रूप से सावधान रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.