रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल सभागार में प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने गुजराती मैशअप, रोबोट डांस और मैजिक डांस जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल की अध्यक्ष डॉ. रश्मि सलूजा ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और गतिविधियों की सराहना की। मुख्य अतिथि सेशेल्स के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने डीपीएस की दूरदर्शिता और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की तारीफ की। अंत में बच्चों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, ग्लोबल ट्रेड ...