कौशाम्बी, मार्च 21 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। नेवादा विकास खंड के फरीदपुर मजरा औधन में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उपलब्धि सामने आई है। यहां संचालित एक नि:शुल्क पाठशाला के विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुल 18 परीक्षार्थियों में से 15 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।शनिवार को कौशांबी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज गांव पहुंचे और चयनित विद्यार्थियों को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद हासिल की गई यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.