कन्नौज, मार्च 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के कालिका देवी मंदिर के समीप स्थित दयाल पब्लिक स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक दयाशंकर दीक्षित व मुन्नी देवी दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलित करने और भगवान गणेश व मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और देश को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। महोत्सव में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के आकर्षक नृत्य और मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। विशेष रूप से छोटे बच्चों की ...