बहराइच, मार्च 26 -- बहराइच,संवाददाता। शहर के मोहल्ला सरस्वती नगर में संचालित सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल में बुधवार की रात को परीक्षा उत्तीर्ण मेधावियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्कर्ष श्रीवास्तव,अजय कुमार व आनंद किशोर पांडेय मौजूद रहे। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने अतिथियों की खूब तालियां ही नहीं बटोरी,बल्कि विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ट अंकों संग उत्तीर्ण होने वाले मेधावियों को उनके हाथों पुरस्कार भी मिला। विधायक ने कहा कि परीक्षा परिणाम ही शैक्षिक मूल्यांकन का सर्वोत्तम आधार है। शिक्षा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। शिक्षा संग संस्कार से ही बच्चों की नींव मजबूत होगी। हाई स्कूल परीक्षा ...