कन्नौज, फरवरी 28 -- कन्नौज। शहर के जेपीएस फ्यूचर स्टार में रंगों के पावन पर्व होली बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक मिक्सड होली कलर, पाप इम्प्रेशन एक्टिविटी में भाग लिया। छात्रों ने छोटे-छोटे हाथों की रंगीन छाप से सुंदर स्मृतियां बनाई। बच्चों ने सुरक्षित व पर्यावरण-अनुकूल तरीके से पर्व का आनंद लिया। छात्रों ने हर्बल गुलाल व रंगीन, शाट्स अनार के साथ होली खेली। प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य संजय शुक्ला ने कहा कि होली हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा सिखाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...