महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा ब्लॉक के चिउटहा स्थित आरसी सेंट्रल एकेडमी का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसवा नगरपालिका की चेयरमैन शकुंतला जायसवाल के प्रतिनिधि हर्ष जायसवाल रहे। विद्यालय की छात्रा आराध्या, विद्या और अंबिका द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और स्वागत गान की प्रस्तुति की। इसके बाद अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य एसडी गिरी और आचार्य राजाराम शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों दिव्या गिरी, अनन्या गुप्ता, प्रिंस, वारिस, शिवनंदन, खुशी और दिव्या गुप्ता आदि ने हास्य रिकॉर्डिंग, सास बहू की बकझक नाटक, देशभक्ति नाटक ऑपरेशन सिंदूर, रिकॉर्डिंग डांस, हास्य कॉमेडी और हास्य नाट...