नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा। सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें समय यंत्र के साथ सैंटा की खोज थीम पर नन्हें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान प्रचार्या संगीता अरोरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना हैं। इस दौरान विद्यालय की चेयरपर्सन आरती कोठारी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...