भभुआ, मार्च 30 -- डीएवी किड्स टू में वार्षिक समारोह में बच्चों का नृत्य देख दर्शकों ने सराहा तोतली आवाज में गीत पेश कर श्रोताओं का मन मोहा, बच्चों को दी शाबशी (युवा पेज) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी किड्स टू में वार्षिक समारोह के अंतिम दिन सोमवार को नन्हे कलाकारों ने रंगमंच पर हुनर का जादू बिखेरा। उन्हें नृत्य को देख दर्शक जहां सराहना करते नहीं थक रहे थे, वहीं तोतली आवाज में गीत पेश कर बच्चों ने श्रोताओं का मन मोह मिलया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन स्कूल के संस्थापक रामनवमी सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के पंजाबी, राजस्थानी एवं देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्यों ने विशेष रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान पूर...