सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर महोत्सव के दूसरे दिन का मंच पूरी तरह स्कूली बच्चों के नाम रहा। जैसे ही बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नन्हें कलाकारों ने यह साबित कर दिया कि यदि उन्हें सही मंच और अवसर मिले, तो उनकी प्रतिभा किसी से कम नहीं है। बीएसए ग्राउंड में बने पंडाल में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। किसी ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया तो किसी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों से लोगों में जोश भर दिया। लोकनृत्य, एकल नृत्य, नाटक और गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। दर्शक दीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.