जामताड़ा, दिसम्बर 20 -- नन्हें कलाकारों ने बिखेरा हुनर,सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा में वार्षिकोत्सव बना यादगार जामताड़ा,प्रतिनिधि। शहर के श्रीरामपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा में शनिवार को वार्षिकोत्सव सह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार,दुमका धर्मप्रांत के कार्यवाहक बिशप सनातन कीस्कु, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार,भारतीय सेना के सेवानिवृत कैप्टन व्यास चौधरी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों की स्वागत वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें मां की ममता की झलक देख कई माताओं की आंखें नम हो गईं। बच्चों ने झारखंड और देश के विभिन्न प्रदेशों के लोकगीत-...