वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी। सनबीम स्कूल वरुणा में शुक्रवार को नृत्य निर्देशक श्यामक डावर के 'श्यामक डावर इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स' की ओर से आयोजित सात दिनी नृत्य कार्यशाला का 'ग्रैंड फिनाले' हुआ। मुख्य विषय 'फ्यूज़न ऑफ एरा' रहा, जिसमें नन्हें कलाकारों ने विभिन्न समय अंतरालों के संगीत और नृत्य के मेल से दर्शकों को मोह लिया। ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ लहरतारा स्कूल के बच्चों द्वारा गणेश वंदना से हुआ, उसके पश्चात विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में श्यामक डावर इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। सनबीम समूह की निदेशिका अमृता बर्मन ने स्वागत किया। सनबीम समूह के मानद निदेशक हर्ष मधोक और सहायक निदेशिका प्रतिमा गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा। यह भी पढ़ें- छात्रों ने कला के...