नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज में रविवार को प्री-प्राइमरी विंग का शुभारंभ हर्षोल्लास से किया गया। विद्यालय परिसर नन्हे बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास का माहौल बना रहा। यहां पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों का हस्तनिर्मित फूलों और चॉकलेट भेंट कर स्नेहिल स्वागत किया। वरिष्ठ छात्रों का यह स्नेहपूर्ण प्रयास नई पीढ़ी के प्रति उनके अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या एंजिना रिचर्ड्स ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखती है। नन्हे बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियां, कहानी-कथन, संगीत तथा रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया, ताकि उनका पहला दिन सहज, रोचक और स्मरणीय बन सके। कक्षा 12 के...