उरई, फरवरी 28 -- उरई। प्राथमिक विद्यालय लहुरा ब्लाक डकोर में बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ रंग बिरंगी होली धूमधाम से मनाई। बच्चों ने नन्ही नन्ही हथेलियां से रंगीन वृक्ष बनाकर सबको एक साथ मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि सभी रंग बहुत सुंदर होते हैं। सबकी अपनी अलग-अलग पहचान होती है और यदि सब आपस में मिल जाए तो एक सुंदर संरचना निर्मित हो जाती है। इसी प्रकार हम सभी को आपस में मिलजुल कर सहयोग की भावना के साथ मित्रवत रहना चाहिए। इस दौरान अध्यापिका निर्मला बघेल और विद्यालय के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.