नन्ही बच्ची की छलकते आंसुओं को विधायक ने मुस्कान में बदला
सासाराम, मई 31 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड के खखड़ही गांव में राजनीति से परे संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार का एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर देखने वाले की आंखें नम और दिल को भावुक कर दिया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व खखड़ही गांव के रमेश राम का आशियाना भीषण आगजनी की घटना में जलकर पूरी तरह खाक हो गया था। इस हादसे में न केवल उनका घर और गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हुआ, बल्कि उनके बेजुबान मवेशी और बकरियां भी जिंदा जल गईं। विपदा के बीच रमेश की छोटी सी मासूम बेटी अपनी सबसे प्यारी और चहेती बकरी को खो देने के गम में लगातार रोए जा रही थी। यह भी पढ़ें- नन्ही बच्ची की छलकते आंसुओं को विधायक ने मुस्कान में बदला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.