सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बीरू निवासी प्रेम कुमार सोमवार को बीरू आंबाटोली के किशरियो व महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उनके बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया। कपिल शर्मा के फैन प्रेम कुमार ने बताया कि अक्षय कुमार की पेडमैन फिल्म देखकर महिलाओं को पैड देने की प्रेरणा मिली और आज तक हजारों लोगों तक पेड़ पहुंचा चुका है। उन्होंने बताया कि पैड वितरण करने में नन्ही परी फाउंडेशन का सहयोग मिला है। संस्था हमेशा गरीब जरूरत मंद लोगो कि मदद करती है और ग्रामीण क्षेत्रों में पैड के प्रति जागरूकता लाना जरूरी है जानकारी के अभाव में लोग गंदे कपड़े का प्रयोग करती है जिससे बीमारी का खतरा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...