लोहरदगा, फरवरी 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। पवित्र रमजान माह में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में मशगूल हैं, वहीं लोहरदगा शहर की एक नन्ही बच्ची ने भी अपनी आस्था और हौसले से सबका दिल जीत लिया। मेन रोड पावरगंज, लोहरदगा निवासी 06 वर्षीय अरिसा फातिमा ने अपना पहला रोजा रखकर मिसाल पेश की है। अरिसा फातिमा लिवेंश एकेडमी की केजी की छात्रा है। इतनी कम उम्र में रोजा रखने के उसके जज्बे को लेकर परिवार में खासा उत्साह है। पिता साजीद अहमद चंगू और माता साकिया प्रवीण ने बताया कि अरिसा ने खुद रोजा रखने की जिद की और पूरे दिन धैर्य और खुशी के साथ रोजा पूरा किया। शाम को इफ्तार के वक्त परिवार ने दुआ के साथ उसका हौसला बढ़ाया। परिजनों के अनुसार अरिसा बचपन से ही नमाज और दुआ में रुचि दिखाती है। उसके पहले रोजे को लेकर घर में खुशियों का माहौल है और रिश्तेदारों व पड़ोसियों न...