मुरादाबाद, मई 8 -- मुरादाबाद। पंचायत भवन में नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट की ओर से छात्राओं को फीस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल उपस्थित रहे। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। साथ ही डीएम ने ट्रस्ट के कार्य को देखते हुए प्रशंसा की और कहा कि बेटियों का शिक्षित होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि एक बेटी पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है। इसके बाद डीएम व एसएसपी ने छात्राओं को चेक दे कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्पना रितेश गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी बेटियों की शिक्षा का बीड़ा उठाया गया, और जिले में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को लगभग पांच लाख रुपए की धनराशि वितरित की। यह भी पढ़ें- नन्हीं सी चिड़िया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.