खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नन्हकू मंडल टोला के निर्माणाधीन पुल के निक ट गंगा की उपधारा में बुधवार को डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृत बालक स्थानीय राजेश यादव का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने अन्य साथियों के साथ गंगा की उपधारा में स्नान करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। परिजनों ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था। जिससे डूबकर उसकीे मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब आर्यन के एक अन्य साथी उसके घर पर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। जब तक वहां परिजन अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बालक नदी में लापता हो गया था। स्थानीय लोगों के सहयोग से आर्यन के शव को गंगा की उपधारा से निकाला गया। शव न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.