कानपुर, अप्रैल 23 -- चौबेपुर, संवाददाता। नन्द-भाभी ने मंडप सिरवाने के दौरान हंसी-ठिठोली कर रही थीं। एक-दूसरे का हाथ पकड़े परम्परागत गीत गा रही थीं। अचानक सामने मौत आ गई। अंतिम सांस तक दोनों के हाथ नहीं छूटे। अन्य महिलाओं ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को अपनी ओर खींच कर जान बचाने का प्रयास किया। पर दोनों की एक साथ मौत हो गई। दोनों का एक ही घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को अमिलिहा गांव में शाम को मंडप सिरवाने के बाद सड़क पार कर रहीं महिलाओं को एक कार वाले ने कुचल दिया। जिसमें दूल्हे हर्षित सिंह की चाची सुधा सिंह व बुआ कुसुम की मौत हो गई। प्रीति, मन्नू, निधि, रिया, अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही इस दुर्घटना में घायल बाइक सवार खुजरी खुर्द बिल्हौर निवासी गोपाल भी शहर के निजी अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा है।नन्द-भाभी का ग...