नन्द बाबा दुग्ध मिशन के लिए 449.38 करोड़ रुपये की कार्ययोजना अनुमोदित
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टेट स्टीयरिंग कमेटी ने नन्द बाबा दुग्ध मिशन की 449.38 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को अनुमोदित कर दिया है। मंगलवार को कमेटी की हुई बैठक में मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की वर्षवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णय लिया गया कि प्रदेश में वर्तमान में कार्यरत आठ मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों से जुड़ी महिला लाभार्थियों को 'मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना' से विशेष प्राथमिकता एवं लक्ष्य आवंटित किए जाएं, जिससे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।बैठक में मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से संचालित प्रमुख योजनाओं मुख्यमंत्री स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.