मुंगेर, जुलाई 21 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​स्थानीय वासुदेवपुर स्थित नन्द कुमार उच्च विद्यालय में साइबर अपराधों से बचाव एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन दुनिया में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ईमेल पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही, किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अभियान चलाकर छात्रों को किया गया जागरूक कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों...