लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ आए प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। नन्दी ने कहा कि यह यात्रा भारत और जापान की साझेदारी के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देश आपसी व्यापार और निवेश की यात्रा का एक नया अध्याय लिख रहे हैं। इस नए अध्याय की पृष्ठभूमि एक दीर्घकालीन साझा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जापान भ्रमण के दौरान आपसी साझेदारी, समझ और विश्वास की नींव पड़ी थी। जापान अपनी आधुनिक तकनीक, परिश्रम और अनुशासन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह भी पढ़ें- सेमीकंडक्टर से लेकर MSME में मदद करेगी जापानी टीम, CM योगी से मिले जापान के राजदूत ...