लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- नगर के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार आचार्य नन्दीलाल निराश की स्मृति में कपिलश फाउंडेशन की ओर से एक भावपूर्ण काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम फाउंडेशन की मुखिया शिप्रा खरे के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें नगर के अनेक कवि, साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के संयोजक यतीश शुक्ला ने किया। गोष्ठी में उपस्थित साहित्यकारों ने स्वर्गीय बाबूजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक अवदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कवि हितेश सुशांत पाण्डेय, श्रीकांत तिवारी कान्त, गौरव शुक्ल ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर के समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल मौजूद थे। इस अवसर पर कवि रमाकांत चौधरी एडवोकेट, शशिकांत मिश्र 'शशि', बीपी मिश्र बेधड़क, बृजेश तिवारी, अनूप त्रिपाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.