सुल्तानपुर, मार्च 7 -- चांदा, संवाददाता। विश्व महिला दिवस के अवसर पर ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ वाराणसी पर स्थित ढाबा नंद गांव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रविवार को होगा । रविवार को विश्व महिला दिवस पर ढाबा नंदगांव चाँदा में गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल का आगमन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि संपत पाल ने अपने संगठन गुलाबी गैंग के माध्यम से बुंदेलखंड के लगभग 16 जिलों में महिला उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाई, जिससे उनको अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिली। उनके ऊपर विदेशी लेखकों ने किताबें लिखी, डॉक्युमेंट्री फिल्में बनाई। उनकी इस ख्याति से प्रभावित होकर बॉलीवुड के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी गुलाब गैंग के नाम से एक फिल्म बनाई जिसमें माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संपत पाल महिलाओं से इस कार्यक्रम में अपने अनुभव और संघर्ष साझा करे...