मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। ननुआं कलियुग नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में ननुआं देवराज चपरासी आश्रम हनुमान तिराहे के पास चल रहे वार्षिकोत्सव का शनिवार को भंडारे के साथ विश्राम हो गया। सुबह ननुआं सच्चिदानंद महाराज की प्रतिमा को स्नान कराकर वस्त्र आदि पहनाए गए। श्रद्धालुओं ने आराधना की। उन्हें नारियल आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी। इसके बाद शुक्रवार से चल रहे महायज्ञ में पूर्णाहुति देकर उसे विश्राम दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया। दोपहर में बाबा को भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। इसमें देर सायं तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में जितेंद्र कुमार,ननुंआ देवराज सहित मुनीष कुमार, रोहित सिंह, अवनेश पाठक, चंद्रभान सिंह, पुष्पा सक्सेना, मिथलेश रानी, विक्की ठाकुर, राजेश कुमार,अवधेश पाठक, छोटू, गुरु जी आदि शामिल रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.