मुरादाबाद, मार्च 12 -- मुरादाबाद। ननुआं कलियुग नारायण महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान तिराहा स्थित ननुआं आश्रम में ननुआं सच्चिदानंद गुरु सम्राट गोपाल महाराज का वार्षिकोत्सव(जन्मोत्सव) आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ शोभायात्रा से किया गया। ननुआं महाराज के जयकारों के बीच कटघर उड़पुरा स्थित डिप्टी साहब के मंदिर से भगवान गणेश की झांकी की अगुआई मे शोभायात्रा आरंभ की गई। इसमें शामिल राधा कृष्ण के नृत्य, शंकर व काली के अखाड़े, ननुआं दरबार, हनुमान जी आदि की झांकियां सभी को आकर्षित करती रही। इसमें एक श्रद्धालु पेट के सहारे जमीन पर लेट कर कांवड़ लेकर चलता रहा। जिसने सभी को आकर्षित किया। शोभायात्रा डिप्टी साहब के मंदिर से आरंभ होकर महबुल्ला गंज, डिप्टी साहब के अस्पताल, कटघर उड़पुरा, होली का मैदान,छोटा छत्ता, मकबरा,गुप्ता का चौराहा,कटघर पुलिस चौकी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.