झांसी, फरवरी 13 -- सीपरी बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत पॉश सुदामापुरी कॉलोनी में बीती देर रात चोरों ने सिंचाई विभाग व नगर निगम (ननि) के ठेकेदार के सूने घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के जेवरात-नगदी समेत करीब 19 लाख का माल समेटकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुदामापुरी कॉलोनी निवासी जीतेंद्र कुमार गौतम नगर निगम व सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करते हैं। बीती देर रात वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने भगवंतपुरा गए थे। घर सूना था। तभी बदमाश मेन फांदकर अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा। इसके बाद अलमारी सूटकेस के लॉक चटकाए। उसमें रखे सोने-चांदी के करीब 15 लाख के जेवरात व 4 लाख 36 हजार रुपए नगद लेकर भाग निकले। आधी रात के वकत जब जीतेंद्र घर पहुंचे तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.