आदित्यपुर, मार्च 11 -- आदित्यपुर, संवाददाता। संपूर्ण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से कचड़ा उठाव बंद होने के कारण व्याप्त अव्यवस्था के विरुद्ध जन कल्याण मोर्चा के बैनर तले आदित्यपुर के अधिवक्ताओं की टीम ने डीसी की अनुपस्थिति में मंगलवार की शाम अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अविलम्ब सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से चालू कराने की मांग की गई है। कचड़ा उठाव नहीं होने के कारण नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वॉर्ड में कचड़ा का अंबार लग गया है। एकत्रित कचड़े की वजह से कई सड़कें भी बंद हो गई है। जिससे आमलोगों को परेशानी हो रही है। ज्ञापन में एकत्रित कचड़े को हटा कर वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.