मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज, मुंगेर के छात्र सिद्धांत कुमार ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में दूसरा स्थान हासिल किया है। बेहतर शिक्षा की तलाश में उन्होंने अपने गांव को छोड़कर ननिहाल में रहकर पढ़ाई की, जो उनके जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय साबित हुआ। सिद्धांत ने सीमित संसाधनों के बीच भी अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखा और नियमित अध्ययन के जरिए यह उपलब्धि हासिल की। वह अपनी सफलता का श्रेय मामा, नाना-नानी और शिक्षकों के सहयोग को देते हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। सिद्धांत का मानना है कि, सही वातावरण और सकारात्मक सोच से बड़ी- से- बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनका लक्ष्य आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...