गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां निवासी रामलली पत्नी सत्यनारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अप्रैल को उसका पुत्र गौरव अपने दोस्त शिवा कश्यप के साथ अपने मामा के घर मई पीपरपुर गया था। वहां से वापस लौटते समय भीमी के गोल चौराहे के पास पहले से घात लगाकर बैठे प्रदीप कश्यप निवासी अज्ञात व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उसके पुत्र पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। बेटे का इलाज कराने के बाद उसने थाने में तहरीर दी। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.