प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- प्रतापगढ़। प्रयागराज के मऊआइमा इलाके की 17 साल की किशोरी पिछले दिनों अपने ननिहाल मानधाता आई थी। उसे सोरांव का रहने वाला एक युवक ननिहाल से बहका फुसलाकर भगा ले गया। मामले में केस दर्ज कर थाने के एसआई प्रभात वर्मा, कांस्टेबल झुनझुन ने मंगलवार शाम इलाके के तरौल पूरेचैन गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोरांव के सेवइत सरैया का रहने वाला ज्ञानचन्द्र उर्फ जानू है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...