सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- कादीपुर। क्षेत्र एक के गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद एवं एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने ननिहाल में रहती थी। आरोप है कि उसे 2 फरवरी को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। परिजनों ने काफी खोजबीन किया किंतु किशोरी का पता नहीं चला। किशोरी की नानी की तहरीर पर पुलिस ने अंबेडकर नगर जिले की खजुरी निवासी महिला दुर्गा एवं राजस्थान के कोटा जिले के नीमराना तहसील के डुमरौली निवासी राम लखन यादव एवं एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.