गंगापार, मार्च 10 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना अंतर्गत गन्ने पुलिस चौकी के गन्ने पहाड़ पर अपने ननिहाल आई एक दो साल की बच्ची सोमवार दोपहर को लापता हो गई है। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी है।मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के गढ़ थाना अंतर्गत कटरा बाईपास निवासी रविलाल अपने परिवार के साथ बारा क्षेत्र के गन्ने पहाड़ पर रिस्तेदार प्रेम चंद्र के यहां एक समारोह में भाग लेने सोमवार को आए थे। वह पहले आ गया था। उसके बाद उसकी पत्नी, मां और बच्चे आए थे। बताया गया कि उसकी पत्नी अप्पे से उतर कर बेटी को अपनी सास के पास छोड़ कर नारीबारी कपड़ा वापस करने चली गई। वापस लौट कर बेटी के विषय में जानकारी चाही किंतु कोई भी कुछ नहीं बताया। उसके बाद सभी लोग आसपास खोजने लगे किन्तु पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज गन्ने चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि सभी लोग पू...