ननिहाल में सर्पदंश से बालिका की मौत
भदोही, अगस्त 16 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दानूपुर (सोनघड़ी) गांव में शनिवार की रात को सर्पदंश से 10 साल की बालिका की मौत हो गई। इसके कारण ननिहाल एवं घर के लोगों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी फूलचंद्र शुक्ला की बेटी की शादी प्रयागराज जिले के जंघई, पिल्खिनी गांव निवासी गोरेलाल मिश्रा के साथ हुई है। एक सप्ताह पूर्व उनकी बेटी एवं अपनी बेटी शिवानी मिश्रा के साथ मायके आईं थीं। शनिवार की रात भोजन के बाद शिवानी बिस्तर पर सोने चली गईं। इस बीच, किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। बेटी के शोर मचाने पर जब स्वजन पहुंचते तो देखा वहां सर्प था। आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.