गौरीगंज, जुलाई 16 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के हरखूमऊ पुनीपुर गांव स्थित इफको गोदाम के पास बुधवार की देर रात घर के आंगन में 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रिया चौरसिया (14) पुत्री स्वर्गीय नीरज चौरसिया के रूप में हुई है। बताया गया कि बचपन में पिता की मृत्यु के बाद रिया अपनी मां मालती चौरसिया के साथ अपने ननिहाल में रह रही थी। बुधवार की देर रात परिजनों ने रिया को घर के आंगन में फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर प...