चित्रकूट, अप्रैल 20 -- चित्रकूट। बांदा जिले की सीमा से जुड़े एमपी के बरौंधा थाना क्षेत्र स्थित लालापुर गांव के मजरा पाथर कछार में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के इटवा निवासी सिपाही लाल यादव की 20 वर्षीया बेटी कविता यादव है। वह अपने ननिहाल में रह रही थी। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके में पहुंच गए है। बरौंधा थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.