ननिहाल में बाइक की टक्कर से मासूम की मौत
चित्रकूट, मई 15 -- चित्रकूट। रैपुरा के बसिला गांव में शुक्रवार को सुबह बाइक की टक्कर लगने से तीन वर्षीय वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ मामा की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। सुबह मां के साथ शौंच के बाद वापस लौटते समय मासूम हादसे का शिकार हो गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़चपा गांव के मजरा जिल्ला निवासी राज कुमार की बसिला में ससुराल है। यहां उसके साले की बेटी की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए राज कुमार की पत्नी गुड्डी अपने तीन वर्षीय बेटे किशन के साथ मायके आई थी। शुक्रवार को सुबह गुड्डी अपने बेटे के साथ शौंच करने खेतों की तरफ गई थी। वापस लौटते समय सुबह करीब नौ बजे वहीं से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने किशन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.