प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा विजहरा गांव में अपने ननिहाल में रह रही 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मेडिकल कॉलेज उसे प्रयागराज ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। रानीगंज थाना क्षेत्र के परसरामपुर निवासी सुनील कुमार सरोज गुजरात के राजकोट में रहते हैं। उनकी पत्नी सरोजा देवी, 14 वर्षीय श्रेया और तीन अन्य बेटियों के साथ चार माह से मायके में कंधई के अमहरा विजहरा गांव में रह रही थीं। श्रेया ननिहाल में ही स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। यह भी पढ़ें- किशोरी ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास गुरुवार शाम श्रेया घर के अंदर एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के फंदे में लटकी दिखी तो दरवाजा तोड़कर उसे मे...