सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में शनिवार को नगर के व्यवसायी अशोक मद्देशिया की भांजी रोली मद्धेशिया ने यूपीएससी परीक्षा में 457वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस बनने का गौरव हासिल किया है। सफलता के बाद प्रथम बार ननिहाल शोहरतगढ़ आगमन पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर फूलमालाओं से और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।शोहरतगढ़ कस्बे के वार्ड मां भारती नगर निवासी हरीराम मद्धेशिया की पुत्री नीलम मद्धेशिया की शादी बहराइच के महीपुरुवा में हुई है। इनके दो पुत्र व एक पुत्री है। रोली मद्धेशिया, नीलम और संतोष कुमार मद्धेशिया की इकलौती पुत्री हैं। रोली मद्धेशिया ने लोक सेवा आयोग परीक्षा में 457 रैंक हासिल करते हुए आईपीएस बनने का गौरव हासिल किया है। सफलता के बाद ननिहाल में पहली बार कस्बा शोहरतगढ़ आगमन पर ननिहाल व नगरवासियों न...