फिरोजाबाद, मई 13 -- एका थाना क्षेत्र में अपने नाना के घर के बाहर खेल रही छात्रा को तेज रफ्तार से दौड़ती स्कूली बस ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। जिला बुलंदशहर के भोगपुर निवासी नौ वर्षीय वैष्णवी पुत्री पंकज बचपन से एका थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भगनेर निवासी अपने नाना बंटू सिंह के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। बुधवार शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान लक्ष्मणपुर की ओर से आ रही आरएआरएस स्कूल की बस ने उसे रौंद दिया। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों पहिया छात्रा के सिर के ऊपर से गुजर गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक रामनरेश उर्फ मंत्री बस को छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...