ननिहाल में किशोरी से दुष्कर्म
समस्तीपुर, अगस्त 22 -- दलसिंहसराय। शहरी क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई किशोरी के साथ बलात्कार का एक मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में भटगामा के ओम पासवान को आरोपित किया गया है। कहा है कि गुरुवार की रात आरोपी किशोरी को जबरन खींचकर ले गया तथा दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी पीड़िता ने शुक्रवार को अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर थाने में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने की दिशा में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.