ननिहाल गए युवक की जहर खाने से मौत, हत्या का लगाया आरोप
एटा, जून 13 -- ननिहाल गए युवक की जहर खाने से मौत हो गई। घरवालों के अनुसार जेब से जहर की दो पुड़ियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार मामला दूसरे जिले का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना निधौली कलां के गांव गादुरी निवासी अनिकेत (21) पुत्र पप्पू कुछ दिन पहले गांव सोनई फिरोजाबाद स्थित ननिहाल में गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने की बात सुनकर घरवाले पहुंचे और इलाज के लिए फिरोजाबाद लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शनिवार को युवक की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ननिहाल गए युवक की जहर खाने से मौत, हत्या का लगाया आरोप परिवारीजन शव को गांव गादुरी ले आए और घरवालों ने हत्या की आशंका जताते पुलिस को सूचना दे दी। बताया कि मृतक की जेब से दो जहर की पुड़ियां भी बरामद हुई है। जानकारी पर पहुंची न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.