मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव वरबाला खास में शनिवार तड़के तीन बजे बारिश होने पर छत से नीचे उतर रहा मैनाठेर क्षेत्र निवासी युवक सिढ़ियों पर पैर फिलने के कारण नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी मूंढापांडे ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाला युवक अपने पिता को लेकर ममेरे भाई के यहां बेटी पैदा होने पर ननिहाल में आया था। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव मदारपुरा निवासी प्रमोद कुमार(30) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी सोनम और दो बेटियां रिया और महक हैं। बताया गया कि बीते रविवार को प्रमोद के ममेरे भाई कल्लू के बेटी पैदा हुई थी। उसी की खुशी मनाने वह पिता महा सिंह को साथ लेकर शुक्रवार को ननिहाल में आया था। शनिवार के तड़के तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई तो सभी आनन-फानन में अपने बिस्तर समे...