प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के हुलासराय का पुरवा गांव निवासी तुलसी राम पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका 13 वर्षीय भांजा शनि पटेल निवासी धमोहन बाबागंज संग्रामगढ़ उसके घर आया था। 28 अप्रैल की शाम करीब तीन बजे वह घर से आम के बाग की ओर जाने को कहकर निकला लेकिन घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। तुलसीराम पटेल की तहरीर पर पुलिस बालक की खोजबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...