ननिहाल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
जौनपुर, जून 7 -- मछलीशहर (जौनपुर)। सराययुसुफ गांव में ननिहाल आए युवक की शनिवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह सराययुसुफ गांव ननिहाल से प्रयागराज अपने पिता के पास बाइक से जा रहा था। परसूपुर गांव स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सराययुसुफ निवासी युवक के मामा बाबा रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि उनका भांजा 34 वर्षीय सर्वेश उर्फ अंकुर शनिवार को उनके घर आया था।वह रात में अपने पिता के पास झूंसी, प्रयागराज बाइक से जा रहा था। देर रात रायबरेली हाइवे पर स्थित परसूपुर गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मारा। जिससे वह घायल होकर गिर गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तबतक युवक दम तोड़ चुका था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस वापस थाने पर लौट आईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.