आगरा, मार्च 3 -- सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नगला वजीर की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता रूही की कायमगंज क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। ताहिर अपनी बेटी रूही को बीमार होने के बाद उपचार के लिए कायमगंज ले जा रहे थे। रविवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सुन्नगढ़ी में रहने वाले रूही के परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व रूही अपने मामा की मृत्यु होने पर गमी में शामिल होने के लिए पटियाली आई थी। पटियाली में उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे पिता ताहिर कुरैशी उर्फ बबलू रविवार की सुबह बाइक से रूही व उसकी छह माह की बच्ची को लेकर कायमगंज जा रहे थे। रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रक ने ताहिर की बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रूही की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व रूही के मामा की मृत्यु होने पर वह गमीं में शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.